Vitamin D की कमी, एसी में बैठकर करें ये काम, खुद बढ़ने लगेगा

 

How To Increase Vitamin D: विटामिन डी सबसे ज्यादा धूप में होता है। लेकिन इसे घर के अंदर एसी में बैठकर भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको 6 हाई विटामिन डी फूड खाने पड़ेंगे।

 

 खाने में कई तरह के विटामिन होते हैं। इनके कम होने की वजह से शरीर बीमार पड़ सकता है, यहां तक कि आपकी हड्डियों की मजबूती भी खत्म हो सकती है। मगर एक विटामिन धूप से भी मिलता है, जिसे सनशाइन विटामिन कहा जाता है। लेकिन आप इसे घर के अंदर एयर कंडीशनर में बैठकर भी बढ़ा सकते हैं।

 विटामिन डी बढ़ाने के लिए हर दिन घर में बैठकर कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें। यह एक फैट सॉल्यूबल विटामिन है, जो कैल्शियम और फॉस्फोरस का इस्तेमाल बढ़ाता है। ये तीनों न्यूट्रिएंट हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। वरना उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी कमी 14 तरीकों से पहचानी जा सकती है।

 

 

14 लक्षणों से पहचानें विटामिन डी डेफिशिएंसी

14 लक्षणों से पहचानें विटामिन डी डेफिशिएंसी
  1. माथे पर पसीना आना
  2. हड्डियों में दर्द
  3. मसल्स में दर्द
  4. थकान
  5. एंड्योरेंस की कमी
  6. मूड खराब रहना
  7. नींद ना आना
  8. बाल गिरना
  9. जख्म सही ना होना
  10. चक्कर आना
  11. दिल की बीमारी
  12. वजन बढ़ना
  13. बार-बार इंफेक्शन होना
  14. दिमाग की क्षमता में कमी

रोज दूध पीएं

रोज दूध पीएं

हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए दूध जरूर पीना चाहिए। हर दिन 2 से 3 कप दूध आराम से पिया जा सकता है। इसमें विटामिन डी के साथ कैल्शियम, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी मिल जाता है।

लो विटामिन डी के लक्षण

Vitamin D Deficiency in Body : विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, ना करें इग्नोर

मशरूम की सब्जी खाएं

मशरूम की सब्जी खाएं

विटामिन डी के लिए मशरूम एक बेहतरीन वेजिटेरियन फूड है। कुछ मशरूम में इसे फोर्टिफाइड करके डाला जाता है। घर में मशरूम की सब्जी बनाकर बच्चों और बुजुर्गों को जरूर खिलाएं। इन लोगों में सनशाइन विटामिन के कम होने का खतरा ज्यादा होता है।

मछली और अंडा

मछली और अंडा

वेजिटेरियन लोगों को हर दिन मछली और अंडा खाना चाहिए। ये फूड आपके हेयर, स्किन और मसल्स के लिए काफी अच्छे होते हैं। इनसे हड्डियां मजबूत बनने के साथ ब्रेन फंक्शन तेज होता है।

संतरा और योगर्ट

संतरा और योगर्ट

फोर्टिफाइड करके संतरा और योगर्ट के अंदर विटामिन डी डाला जाता है। बाजार व सुपरमार्केट में ये हाई विटामिन डी फूड्स आराम से मिल जाते हैं और घर में बैठकर आप इसे बढ़ा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।