Foods To Improve Eyesight: आंखें बन जाएंगी दूरबीन, दूर की चीजें कभी नहीं दिखेंगी धुंधली, प्लेट में रखें  चीजें

 

गाजर

गाजर

NCBI पर प्रकाशित एक अध्ययन (Ref) के अनुसार, गाजर विटामिन ए का अच्छा स्रोत होती है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसमें बेटा-कैरोटीन भी होता है जो आंखों की सेहत को सुरक्षित रखने में मदद करता है।


पालक

पालक

पालक में विटामिन ए, की अच्छी मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह ल्युटीन का भी अच्छी स्रोत होती है, जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

आम

आम

आम में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। आम में ल्यूटिन और ज़ेक्सैथीन होते हैं, ये दोनों एंटीऑक्सिडेंट हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं।

आंवला

आंवला

आंवले में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह खासकर रेटिना के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। आंवले में अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो देखने की क्षमता में सुधार करते हैं और मोतियाबिंद को रोकते हैं।

सेब

सेब

सेब आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। सेब में विटामिन ए और सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। फ्लेवोनोइड यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स आंखों पर मुक्त कणों के प्रभाव को कम करते हैं और कई नेत्र रोगों को रोकते हैं। इनके अलावा अपनी खाने में संतरा, ब्रोकोली, खसखस, सूरजमुखी के बीज, बादाम, अखरोट जैसे नट्स, मखाने और अंडे शामिल करें।

 डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।