वैज्ञानिकों ने एक नई एलियन दुनिया खोजी है, Alien दुनिया

वैज्ञानिकों ने एक नई एलियन दुनिया खोजी है, जिसका नाम HIP-99770b है। 

यह ग्रह बृहस्पति से 14 से 16 गुना भारी है और इसके तारे HIP-99770 से 254 करोड़ किलोमीटर दूर है। 

इस ग्रह को गाइया स्पेसक्राफ्ट ने खोजा है और इसका तारा हमारे सूरज से दोगुना बड़ा है। 

इस खोज में सुबारू टेलिस्कोप का भी उपयोग किया गया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी तारे के मूवमेंट का अध्ययन करते हुए उसके ग्रह की खोज की गई है।




सैन एंतोनियो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की एस्ट्रोफिजिसिस्ट थायने क्यूरी ने बताया कि उन्होंने गाइया स्पेसक्राफ्ट से डेटा लिया और उसे क्रॉसचेक करने के लिए सुबारू टेलिस्कोप का उपयोग किया।

उनकी टीम ने नई तकनीक के माध्यम से इस एलियन दुनिया की खोज की।

क्यूरी का कहना है कि सौर मंडल से बाहर किसी ग्रह को खोजना

अभी भी आसान नहीं है, क्योंकि उनकी रोशनी बहुत कम होती है और वे बेहद छोटे दिखाई देते हैं।

एलियन ग्रहों की खोज के लिए दो प्रमुख तरीके हैं: तारे के आसपास ग्रहों का पता लगाना और उनकी दूरी का निर्धारण करना, जिससे वहां जीवन की संभावनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।