पपीता खाकर क्या क्या नहीं खाना चाहिए? आज ही जान लें नहीं तो हमेशा परेशान रहेंगे

पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: इस बारे में जानना बेहद जरूरी है नहीं तो, आपको पपीते के फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Download movie Download Sisu (2022) Hindi ORG Dubbed HDRip HDRip

पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: पपीता (papaya) एक ऐसा फल है जिसे खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इस फल में एक पपेन (Papain) नाम का कंपाउंड होता है जो कि पेट के अस्तर को हेल्दी रखने के साथ स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके अलावा ये आपके पेट को ठंडा करने के साथ कब्ज और बवासीर की समस्या से निजात दिला सकता है। लेकिन, पपीता खाने के बाद की गई ये गलती आप पर भारी पड़ सकती है। क्यों और कैसे, जानते हैं। इसलिए जानते हैं पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए। 

पपीपा खाने के बाद दूध पीना चाहिए कि नहीं-Milk after papaya

पपीता खाने के बाद आपको दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि पपीता और दूध, दोनों ही मिलकर आपको कब्ज का शिकार बना सकती है या फिर पेट गड़बड़ कर सकती है जिससे आप अचानक से बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। 

Download movie Download Sisu (2022) Hindi ORG Dubbed HDRip HDRip

2. पपीता खाने के बाद चाय पीना चाहिए कि नहीं-Tea after Papaya

पपीता खाने के बाद चाय पीना, पपेन एंजाइम के साथ रिएक्ट कर सकता है और इससे आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको यह समझना होगा कि चाय पत्ती में कैटेचिन होता है जो कि पपेन कंपाउंड के साथ मिलकर गैस की समस्या का कारण बन सकता है।  

3. पपीता खाने के बाद अंडा खा सकते हैं-Can we eat egg after papaya

पपीता खाने के बाद अंडा खाना आपको परेशान कर सकता है। एक विटामिन सी और पपेन एंजाइम से भरपूर और दूसरा प्रोटीन और ओमेगा-3। अब इन दोनों को एक समय पर खाना आपके पेट को कंफ्यूज कर सकता है और यही आपको लंबे समय के लिए बीमार बना सकता है। जैसे बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी। 

4. पपीता खाने के बाद दही खाना चाहिए-Curd after papaya

पपीता खाने के बाद दही खाने से आपको शारीरिक नुकसान होता है। लेकिन आयुर्वेद की दृष्टि से पपीता गर्म और दही बहुत ठंडा होता है। इसलिए इनका एक साथ सेवन करने से सर्दी, जुकाम और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

5. पपीता खाने के बाद नींबू-lemon after papaya

पपीता और नींबू, दोनों मिलकर एक टॉक्सिक कंपाउंड फॉर्म कर सकते हैं जिससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। ये कमी एनीमिया का रूप ले सकती है और इससे आप लंबे समय तक बीमार रह सकते हैं। तो, पपीता खाने के बाद इन चीजों को खाने से बचें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


Download movie Download Sisu (2022) Hindi ORG Dubbed HDRip HDRip