मानसून में बनाएं सूप, यहां पढ़ें पूरी रेसिपी Monsoon Soup : इम्युनिटी बढ़ाने


Monsoon Healthy Soup :  

आप सूप में ताजी सब्जियां, प्रोटीन से लेकर स्वस्थ कार्ब्स तक एड कर सकते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है. चलिए आपको बताते हैं इस मानसून सूप की रेसिपी.

 


 

बारिश के दिनों में आपको गर्माहट देने और आपको अच्छा महसूस कराने के लिए मानसून में एक गर्म कटोरी सूप एक सही तरीका है.

बारिश में मौसम का मजा दोगुना करेंगे गर्मा-गरम सूप, घर पर बनाएं बादाम, प्याज और मैक्सिकल सूप 
सेहत के लिए फायदेमंद हैं यह सूप


 प्याज सूप 


क्या चाहिए- 

प्याज- 3-4 कटे हुए, 

लहसुन- 1 छोटा चम्मच 

बारीक कटा, चीज- 1/4 कप घिसा हुआ, 

 तेल- 2 बड़े चम्मच, 

पिसी काली मिर्च व नमक- स्वादानुसार, 

वेजीटेबल स्टाॅक- 4 या 5 कप, 

तले ब्रेड के टुकड़े- परोसने के लिए।

 

ऐसे बनाएं-

 पैन में तेल गर्म करें। कटा प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें। अब इसमें लहसुन डालकर भूनें। 4-5 कप वेजीटेबल स्टाॅक या पानी डालकर धीमी आंच पर 8-10 मिनट पकाएं। स्वादानुसार नमक व काली मिर्च मिलाएं। तले ब्रेड के टुकड़े व घिसा चीज़ ऊपर से डालकर गर्मा-गर्म पेश करें। 



  मैक्सिकल सूप




क्या चाहिए- 

टमाटर प्यूरी- 1 कप, 

सब्ज़ियांं (पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर आदि)- कप बारीक कटी हुईं, 

उबला हुए पास्ता- 1 कप, लहसुन की कलियां- 1 छोटा चम्मच, विनेगर 1 छोटा चम्मच, आलिव ऑइल 1 बड़ा चम्मच, टमाटर साॅस- 1 बड़ा चम्मच, कुटी हुई लाल मिर्च- छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, वेजीटेबल स्टाॅक- 3-4 कप। 

ऐसे बनाएं- 

पैन में तेल गर्म करें। लहसुन डालकर चलाएं। सभी सब्ज़ियां इसमें डालकर दो मिनट तक चलाते हुए भूनें। टमाटर प्यूरी, वेजीटेबल स्टाॅक और उबले हुए पास्ता डालकर 5-7 मिनट तक उबालें। टमाटर साॅस, कुटी लाल मिर्च और विनेगर मिलाकर एक- दो मिनट तक पकाएं और फिर आंच बंद करें। टेस्टी मैक्सिकन सूप गर्मा-गर्म परोसें। वेजीटेबल स्टॉक की जगह सादा पानी भी डाल सकते हैं। 



 बादामसूप



क्या चाहिए- 

बादाम- 1/4 कप (भीगे व छीले हुए), प्याज़- 1 बारीक कटा हुआ, मक्खन- 2 बड़े चम्मच, लहसुन- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ, नमक एवं पिसी काली मिर्च- स्वादानुसार, दूध- 1 कप, ताज़ी क्रीम-100 मि.ली, कुटी हुई लाल मिर्च सजाने के लिए।

ऐसे बनाएं-

 पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन पिघलाएं। इसमें लहसुन, प्याज़ डालकर 2 मिनट भूनें। फिर बादाम, नमक, काली मिर्च व 2 कप पानी मिलाकर हिलाते हुए कुछ देर उबालें और फिर आंच बंद कर दें। ठंडा होने पर बारीक पीस लें। इसमें दूध मिलाकर फिर उबालें। अंत में क्रीम मिलाकर 2 मिनट बाद आंच बंद करें। ऊपर से कुटी हुई लाल मिर्च डालकर सूप परोसें।