होता है किडनी स्टोन, जानिए इसके कारण और घरेलू इलाज

किडनी स्टोन की समस्या एक गंभीर समस्या है। इससे हमे बचना चाहिए। ये एक ऐसी बीमारी है जो आजकल किसी को को भी हो सकती है। किडनी स्टोन की समस्या में पिघले हुए मिनरल्स, जो पेशाब में मौजूद होते है।
वो एक साथ मिलकर किडनी में एक बड़ा स्टोन का रूप ले लेते है, जो पेशाब द्वारा आसानी से नहीं निकलते और इस कारण ब्लॉकेज उत्पन्न हो जाता है। किडनी स्टोन/ गुर्दे की पथरी जब उत्पन्न होता है तब व्यक्ति को पता नहीं चलता है उन्हें तब दर्द होता है जब ब्लॉकेज उत्पन्न होता है।
किडनी स्टोन को मूत्र के रूप में निकालना बहुत ही दर्दनाक होता है अगर इनका साइज़ बड़ा हो तो। किडनी स्टोन का साइज़ चीनी के साइज़ से लेकर गोल्फ बॉल के साइज़ तक हो सकता है।
रिसर्च...वायु प्रदूषण से आपकी उम्र 6 साल हो जाएगी कम, क्या क्या होती है समस्या
आज आपको बताएंगे कि किडनी स्टोन आखिर क्यों होता है और इसके इलाज क्या क्या है। तो आइए जानते है इसके बारे में...
कम पानी पीना
अगर आप रोजाना कम पानी पीते है तो इस आदत को आज ही बंद कर दीजिए। आपको दिन भर में करीब 10 से 12 ग्लास तक पानी पीना है। आपको बता दें कि किडनी स्टोन की समस्या हमेशा कम पानी के कारण ज्यादा होती है। आप ज्यादा पानी का सेवन करके इस समस्या से बच सकते है।
कई ऐसी बीमारियां आपको होती है जो आपके लिए किडनी स्टोन का कारण बनती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ बीमारियां आकर तो चली जाती है पर वो आपको किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्या दे जाती है। इनमें से क्रोहं डिजीज, रेनल टयुबलर एसिडोसिस, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, डेंट डिजीज और हाइपरथाइरोइडिसम है।
आपको बता दें कि किडनी स्टोन में वाटर फ्लोरीडेशन को सबसे मुख्य कारण माना गया है किडनी स्टोन के जोखिम को बढाने में। टूथपेस्ट भी फ्लोरीन को शरीर में पहुंचाता है। इसलिए अगर आप पहले किडनी स्टोन की समस्या से गुज़र चुके है तो बेहतर होगा की आप उस पानी को ना पीएं। आपको इससे युक्त पानी का सेवन नहीं करना है।
आपको डॉक्टर हमेशा कैल्शियम और विटामिन डी लेने की सलाह देता है। आपको पता ही होगा कि ये दोनो चीजे शरीर के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इससे आपके शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय तक इसका सेवन करने से आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।
आपको बता दें कि अगर आप उन आहार का सेवन ज्यादा करते है जिनमें ज्यादा प्रोटीन और सोडियम हो और कैल्शियम कम हो तो आप किडनी स्टोन का शिकार जल्द बन सकते है। इसलिए आपको इसकी एक निश्चित मात्रा ही लेनी है और हमेशा स्वस्थ रहना है।
नींबू का रस और ऑलिव ऑयल
आपको बता दें कि अगर आपको इस समस्या से निजात पानी है तो इसके लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते है। निम्बू के रस और ओलिव आयल के मिश्रण को किडनी स्टोन का इलाज करने के लिए बेहतरीन माना जाता है। यह कैल्शियम पर आधारित किडनी स्टोन के लिए सबसे प्रभावशाली नुस्खा है। इसके प्रयोग से आपको इससे राहत अवश्य मिल जाएगी। इसके लिए आप 4-4 चम्मच दोनो चीजें मिलाए और रोजाना दो बार इसका सेवन करें।
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या हो गई है तो आपको घबराना नही है बल्कि आपको इसके लिए घरेलू उपाय अपनाने है। इसके लिए सबसे बेहतरीन इलाज एप्पल साइडर विनेगर और शहद का मिश्रण है। यह किडनी स्टोन को पिघालेगा और फिर इस तरह उसे शरीर से निकाल देगा।
आपको एक कप गुनगुना पानी लेना है और इसमें 2 बड़ी चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को मिलाना है और एक छोटी चम्मच शहद को मिलाना है। इसके मिश्रण को आपको दिन में 2 से 3 बार पीना है। इससे आपको आराम मिल जाएगी।
किडनी स्टोन की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए आपको तुलसी और शहद का सेवन करना है। ये आपको इस समस्या से राहत पहुंचाएगा। इसके लिए आपको 6 से 7 ताज़े तुलसी के पत्ते लेने है और इसमें ½ चम्मच शहद को मिलाना है और इसका सेवन कर लेना है। इसका सेवन आपको लगभग 6 महीने तक करना है। इससे आपका स्टोन निकल जाएगा।