Diwali, Dhanteras, Amavasya, Laxmi Pooja
धनतेरस के साथ कल से शुरू होगा पांच दिन का दीपोत्सव, स्वागत में सजे बाजार
शहरवासीमंगलवार को धनतेरस से शुरू हो रहे पांच दिन के दीपोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। इस दिन से दीपावली तक...

शहरवासीमंगलवार को धनतेरस से शुरू हो रहे पांच दिन के दीपोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। इस दिन से दीपावली तक खरीदारी-पूजन के रोज शुभ मुहूर्त हैं। चौघड़िया में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे धंवन्तरि पूजन के साथ धनतेरस से होगा। प्रदोष वेला पूजन का समय शाम 6:04 से रात 8:28 बजे तक और लाभ-अमृत चौघडिय़ा पूजन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। बुधवार को रूप चौदस के दिन सूर्योदय से पहले निरोगी काया के लिए उबटन करेंगे। इस दिन तेल में लक्ष्मी और जल में गंगा का वास माना जाता है। दीपावली पूजन गुरुवार को वृषभ लग्न में महालक्ष्मी पूजन शाम 7:30 से रात 0:32 बजे तक शुभकारक रहेगा। सुबह और दोपहर के अन्य लग्न में भी महालक्ष्मी पूजन शुभकारी रहेगा। 18 की रात 12:12 बजे बाद से अमावस्या शुरू होगी, जो गुरुवार रात 12.44 बजे तक रहेगी। लक्ष्मी के स्वागत में तैयारियों जोरों पर जारी हैं।
बाजार में आभूषण, बर्तन, कपड़े, रेडिमेड कपड़े, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स आईटमों की दुकानें सज गई हैं। दुपहिया चौपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। धनतेरस पर वाहनों की सर्वाधिक बिक्री का अनुमान है। अलसुबह से लेकर रात तक बाजार में रौनक रहती है। धनतेरस पर वाहन और जमीन खरीदना शुभ माना जाता है। भीड़ को देखते हुए छोटे वाहनों को भी बाजार में प्रवेश नहीं किया जाएगा। 18 अक्टूबर को रूपचतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। ब्यूटी पार्लरों में सजने-संवरने के लिए काफी भीड़ रहेगी। 19 अक्टूबर को रात्रि में रोशनी की जगमग होगी। लक्ष्मी पूजन होगा। 20 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के साथ पूरे दिन रामा-श्यामा का दौर चलेगा। 21 अक्टूबर को भाई दूज मनाई जाएगी।
दीपोत्सव की तैयारी
नागौर. गांधी चौक में दीपक खरीदती महिलाएं।
व्यवस्था : अगले2 दिन तक बाजार में नहीं जाएंगे भारी वाहन

0 Comments